इसमें आपको गोंद के स्वादिष्ट, पोष्टिक और परम्परागत गोंद लड्डू के बनाने की रेसिपी बताई गई हैं गोंड के लड्डू एक औषधिक आहार है गोंद में भर पुर मात्रा मे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि:-प्रोटीन, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, B विटामिन, फ़ाइबर, एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम फ़ॉलिक एसिड|गोंड की तासीर गर्म होती है इसका सेवन सरदियो में ज्यादा होता है बड़ो द्वारा घरो में गर्भवती महिलाओं को ज्यादा इसे खाने की सलाह दी जाती है
gond ke laddu recipe | गोंद के लड्डू कैसे बनाये | gond ke laddu khane ke
गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री (ingredients):-
- 1 किलो आटा
- आवश्यकतानुसार घी
- 100 ग्राम खसखस
- 50 ग्राम पिस्ता
- 100 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम काजू
- 250 ग्राम बादाम
- 250 ग्राम मखाने
- 250 ग्राम गोंद
- 100 ग्राम कद्दू के बीज
- 100 ग्राम खरबूजे के बीज
- 1 सूखा नारियल
- 1 tsp सफेद मिर्च
- 1 tsp सोंठ
- 1 tsp अजवाइन
- 1 tsp जीरा
- 1 tsp अलसी
- 1 किलो या स्वादानुसार गुड
रेसिपी| gond ke laddu recipe :-
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी लेकर गोंद को अच्छी तरह से भून लीजिये और इसे पीस लिजिये |
- अब सभी मेवे( किशमिश,काजू,बादाम , सुखा नारियल ,मखाने,) को एक-एक करके भून ले और उन्हें दरदरा पिस एल ले |
- कद्दू और खरबूजे के बीजो को सुखे कढ़ाई में भून ले |
- अब कढ़ी में घी गरम करके आटे को मध्यम आँच में अच्छी तरह से हल्का भूरा होने तक भून ले
- गुड को पीस लीजिये |आप चाहे तो चीनी का भी उपयोग कर सकते हैं|
- अब एक बड़े से बर्तन में भूना हुआ आटा ले लिजिये और अब इसमें एक एक करके सभी सामग्री ( गुड़, मखाने, बादाम,पिस्ता, किसमिस, बीजे..पीसा हुआ ) को डाल लें |
- अलसी, जीरा,अजवाइन,सोंठ,खसखस को भी डाल लें |
- ऊपर से गरम किया हुआ घी डाले और अच्छी तरह से मिलाये सभी चीज़ों को |
- गरम गरम ही इसका लड्डू बना लीजिये आपकी इच्छानुसार आकार का |
- अब यह पूरी तरह से तैयार हो गया है आपके खाने के लिए |